सपा ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती:जिलाध्यक्ष बोले- उनकी संपूर्ण क्रांति की विचारधारा आज भी प्रासंगिक

Oct 11, 2026 - 16:50
0
सपा ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती:जिलाध्यक्ष बोले- उनकी संपूर्ण क्रांति की विचारधारा आज भी प्रासंगिक
बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और संपूर्ण क्रांति के विचारों को याद किया। ‘अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठित की जनशक्ति’ सपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण का पूरा जीवन देश की आजादी, लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक न्याय और जन अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने संघर्ष और विचारों से देश की राजनीति को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि संपूर्ण क्रांति का आह्वान अन्याय, भ्रष्टाचार और व्यवस्था परिवर्तन के लिए जनशक्ति को संगठित करने का ऐतिहासिक प्रयास था। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। ये युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और समाज में समानता स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। ‘अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि’ जिलाध्यक्ष ने कहा कि बलिया की धरती ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जैसे महान क्रांतिकारी को जन्म देकर देश को गौरवान्वित किया। उनके बताए रास्ते पर चलना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय व अधिकार पहुंचाने के लिए संघर्ष करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। वक्ताओं ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आजादी के बाद भी उन्होंने अन्याय, भ्रष्टाचार और तानाशाही प्रवृत्तियों के खिलाफ जनआंदोलनों का नेतृत्व किया। उनकी संपूर्ण क्रांति की विचारधारा आज भी युवाओं और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प कार्यक्रम में सपा पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समानता और जनहित की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन बीरबल राम ने किया। इसका समापन दोपहर करीब 2 बजे हुआ। इस दौरान यशपाल सिंह, सुशील पांडेय कान्हजी, रामेश्वर पासवान, कामेश्वर सिंह, चंद्रशेखर यादव, जुबेर सोनू, प्रमोद यादव, जलालुद्दीन, श्री भगवान वर्मा, रवींद्र नाथ यादव, हरेंद्र गोंड, राजन कन्नौजिया, अजय यादव, राज कुमार पांडेय, चंदन यादव, ओम प्रकाश राजभर, सर्वजीत यादव, अखिलेश गुप्ता, भानु प्रताप यादव, सुभाष यादव, अवधेश यादव और नीरज यादव सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User