बाइक सवारों के पास से गुजरा तेंदुआ, VIDEO:सड़क पार करता दिखा; ग्रामीण बोले- वन विभाग की टीम पिंजरा लगाए
बिजनौर में गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर बना हुआ है। बुधवार शाम बाखरपुर-इनामपुरा मार्ग पर सड़क किनारे गुलदार (तेंदुआ) दिखाई दिया। उसे देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। खेत के पास दिखा गुलदार स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार शाम करीब 5 बजे सड़क किनारे खेत के पास गुलदार दिखाई दिया। एक युवक ने उसे देखा और आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर कई लोग पहुंच गए। बाइक के पास से सड़क पार कर गया ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार काफी देर तक सड़क और खेतों के किनारे घूमता रहा। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोग वहां से गुजरे। बाइक गुलदार के पास पहुंची तो वह अचानक सड़क पार कर दूसरी तरफ चला गया। गुलदार को इतने करीब देखकर दोनों घबरा गए, लेकिन वे सुरक्षित रहे। बार-बार सड़क पार करते दिखने का दावा स्थानीय लोगों का कहना है कि गुलदार कई बार सड़क के दोनों तरफ आता-जाता दिखाई दिया है। इससे मार्ग से गुजरने वाले लोगों में भी डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों के आसपास गुलदार की गतिविधि से लोग सतर्क होकर निकल रहे हैं। पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग की ओर से पहले से गुलदार को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। विभाग गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)