यूपी में राज्यसभा के 2 निर्दल उम्मीदवारों का पर्चा रद्द:भाजपा के 8 और सपा के 2 कैंडिडेट का निर्विरोध चुना जाना तय
लखनऊ में बुधवार को राज्यसभा चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। 10 सीटों के लिए भाजपा के 8 और सपा के 2 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी कांते स्याना और ओंकार नाथ चौरसिया के नामांकन जरूरी शर्तें पूरी नहीं करने पर खारिज कर दिए गए। अब मैदान में 10 सीटों के लिए 10 ही प्रत्याशी हैं। ऐसे में 9 अक्टूबर तक किसी ने नाम वापस नहीं लिया तो सभी निर्विरोध चुने जाएंगे। भाजपा ने सभी नए चेहरे उतारे भाजपा के प्रत्याशियों में यूपी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश पाल, श्रुति गंगवार, विद्यासागर सोनकर, प्रियंका रावत, राधाकांत ओझा, गोपी कृष्ण पांडेय और राम प्रताप सिंह चौहान शामिल हैं। सपा ने रामगोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारी धनराज परिमल नाथवाणी को उम्मीदवार बनाया है। खास बात यह है कि भाजपा ने यूपी से अपने मौजूदा 8 राज्यसभा सांसदों में से किसी को दोबारा टिकट नहीं दिया। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और बीएल वर्मा भी शामिल हैं। सपा ने तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारा सपा के तीसरा प्रत्याशी उतारकर 10वीं सीट पर मुकाबला कराने की चर्चा थी। हालांकि, अखिलेश यादव ने मंगलवार को इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा था, “अब हमारा फोकस तीन पर नहीं, 403 पर है।” यूपी में 10 राज्यसभा सीटों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)