बाइकों की टक्कर में घायल दो लोगों की मौत:बाराबंकी के दरियाबाद में हुआ हादसा, शव गांव पहुंचते ही मातम छा गया
बाराबंकी के दरियाबाद में अलियाबाद-दरियाबाद मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम दो बाइकों की टक्कर में घायल रसूलपुर कलां गांव के भोंदू रावत (49) और नदीम (27) की इलाज के दौरान मौत हो गई। भोंदू ने शनिवार देर रात और नदीम ने रविवार शाम दम तोड़ा। दोनों के शव गांव पहुंचने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में शोक का माहौल है। चार महीने पहले कुवैत से घर आए थे नदीम भोंदू रावत सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। वहीं, नदीम कुवैत में काम करते थे। वह करीब चार महीने पहले ही घर लौटे थे। तीन महीने पहले उनकी शादी हुई थी। अलियाबाद चौकी इंचार्ज अरुण सिंह ने बताया कि शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में दोनों घायल हुए थे। इलाज के दौरान दोनों की मौत हुई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)