गाजियाबाद में 8 अक्टूबर को एयरफोर्स डे, सुरक्षा कड़ी:रिहर्सल व मुख्य कार्यक्रम को लेकर हिंडन की तरफ वाहन प्रतिबंधित, एयर शो वाराणसी में होगा
एयरफोर्स डे 8 अक्टूबर को हिंडन स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर मनाया जाएगा। जिसके मद्देनजर गाजियाबाद में सुरक्षा कड़ी की गई है। बिना अनुमति के ड्रोन नहीं उड़ा सकेंगे। 6 अक्टूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा। एयरफोर्स ने भी अपने स्थापना दिवस के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। वायुसेना एयरशो को वाराणसी में करेगी। जिसके लिए वाराणसी में भी तैयारी चल रही हैं। इन 2 दिनों में उड़ानें भी प्रभावित रहेंगी। गाजियाबाद में लगाई जाएगी विमानों की प्रदर्शनी गाजियाबाद के हिंडन स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर स्थापना दिवस के मौके पर वायु सेना के जवानों का जज्बा देखने को मिलेगा। जहां अलग अलग प्रकार के लड़ाकू विमानों की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह वायु सेना अपना 94 वां स्थापना दिवस है। इसमें एयर चीफ मार्शल भी शामिल होंगे। जिसको लेकर सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हैं। हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर हर साल की तरह फुल ड्रेस रिहर्सल 6 को और 8 अक्तूबर को हेलीकॉप्टर से फ्लाई पास्ट किया जाएगा। कुछ फाइटर जेट हवा में कलाबाजियां भी दिखाते नजर आएंगे। हालांकि अभी तक एयरफोर्स डे पर थीम की घोषणा नहीं की गई है। मनाया जाएगा, फिलहाल अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। जमीन पर इस प्रदर्शनी मेंआकाश सरफेस, एयर मिसाइल सिस्टम एवं सी-17 ग्लोबमास्टर भी पब्लिक के लिए रखा जाएगा। क्यों मनाया जाता है एयरफोर्स डे 1939 में ब्रिटिश साम्राज्य की एयरफोर्स के तौर पर भारत में एयरफोर्स की स्थापना हुई थी। आजादी मिलने के बाद इसका नाम रॉयल एयरफोर्स ऑफ इंडिया बरकरार रहा। 1950 में जब भारतीय गणतंत्र की स्थापना हुई तो इसके नाम के आगे से रॉयल हटा दिया गया। 2022 में देश 90वां एयरफोर्स डे मनाएगा। 2006 में एयरफोर्स डे परेड हिंडन एयरबेस पर शुरू हुई। इससे पहले तक यह दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर होती थी। 6 और 8 को रहेगा डायवर्जन डीसीपी ट्रैफिक गाजियाबाद त्रिगुण बिसेन ने बताया कि वायुसेना दिवस को लेकर गाजियाबाद में 6 और 8 अक्टूबर को सुबह 5 बजे से डायवर्जन रहेगा। डायवर्जन प्लान के बारे में जानिए…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)