बैंड-बाजों और झांकियों के साथ निकली श्रीराम बारात:जामा मस्जिद से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची बारात; सीता स्वयंवर के साथ समापन
संभल में शहर में बुधवार रात 8 बजे भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। बैंड-बाजों, स्वचालित झांकियों और अखाड़ों के साथ निकली बारात में सैकड़ों युवक भजनों पर झूमते नजर आए। देवी-देवताओं और भगवान श्रीराम की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बारात रात करीब 1 बजे कोर्ट पूर्वी स्थित रामलीला मैदान पहुंची, जहां श्रीराम-सीता स्वयंवर के साथ आयोजन संपन्न हुआ। श्रीराम मानस दरबार मंदिर से शुरू हुई बारात श्रीरामलीला कमेटी और नगर हिंदू सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बारात का शुभारंभ शंकर इंटर कॉलेज चौराहे स्थित श्रीराम मानस दरबार मंदिर में भगवान श्रीराम के पूजन के बाद हुआ। बारात शंकर कॉलेज चौराहा, अस्पताल चौराहा, एजेंट तिराहा, स्टेट बैंक तिराहा, आर्य समाज रोड, मैंथा मंडी, छंगामल कोठी, बाजार गंज, सर्राफा बाजार, कोतवाली, टंडन तिराहा, चक्की का पाट, डाकखाना रोड, जामा मस्जिद रोड, साहनी वाला फाटक और श्रीकल्कि विष्णु मंदिर होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। स्वचालित झांकियों और नृत्य ने मोहा मन बारात में भगवान गणेश, शिव, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा और हनुमान की झांकियां शामिल रहीं। हनुमान, राधा-कृष्ण की रासलीला और मां काली के तांडव नृत्य की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का मंचन किया। सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट बारात के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। एसडीएम विकास चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, सीओ कुलदीप कुमार, एसएचओ मोहित चौधरी और एसओ सौरभ त्यागी ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आयोजन के लिए चार थानों की पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ तैनात रही। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई। प्राचीन परंपरा के तहत हुआ स्वयंवर आशु गर्ग ने बताया कि श्रीराम बारात शंकर इंटर कॉलेज से शुरू होकर बाजार और मंदिरों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। पं. शोभित शास्त्री ने कहा कि नगर भ्रमण के बाद बारात का समापन कोर्ट पूर्वी स्थित रामलीला मैदान में श्रीराम-सीता स्वयंवर के आयोजन के साथ हुआ। नगर हिंदू सभा अध्यक्ष संजय गुप्ता पोली ने भगवान श्रीराम की झांकी और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। ये लोग रहे शामिल आयोजन में नगर हिंदू सभा अध्यक्ष कमलकांत तिवारी, अनुराग गुप्ता अन्नू, अभिनंदन शर्मा, हिमांशु कश्यप, राहुल शर्मा, अनुज शर्मा, पंकज कुमार भोला, नानू, श्रीओम चंद्रा, अंकित कुमार, हरिशंकर चंद्र, सुशील बॉबी, विशाल कुमार, अभिषेक कुमार और अनिकेत अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। देखें 3 फोटो…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)