बैंड-बाजों के साथ निकली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा:50 से अधिक आकर्षक प्रस्तुतियां रहीं शामिल, जगह-जगह बरसे फूल
कासगंज में शहर में रविवार शाम करीब 6 बजे महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के लोगों ने उत्साह से हिस्सा लिया। इसमें 50 से अधिक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ शोभायात्रा का शुभारंभ डॉ. प्रवीण अग्रवाल और संरक्षक अखिलेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर आगे बढ़ी। बैंड-बाजों और धार्मिक प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालु महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगाते नजर आए। झांकियों और प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रेनू गौड़ ने की पूजा-अर्चना शोभायात्रा के दौरान महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने महाराजा अग्रसेन की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और महाराजा अग्रसेन की आरती उतारी। पुष्पवर्षा और जयकारों के बीच शहर का माहौल भक्तिमय नजर आया। सुरक्षा के लिए तैनात रहा पुलिस बल शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने यातायात व्यवस्था संभाली। शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। देखें शोभायात्रा की 5 फोटो…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)