आधे घंटे में 15MM बारिश, 5 डिग्री गिरा तापमान:शहर में कई जगह जलभराव, खेतों में फसलों को नुकसान

Oct 11, 2026 - 20:21
0
आधे घंटे में 15MM बारिश, 5 डिग्री गिरा तापमान:शहर में कई जगह जलभराव, खेतों में फसलों को नुकसान
संभल में रविवार शाम मौसम अचानक बदल गया। शाम 6 बजे काली घटाएं छाने के बाद बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद तापमान 5 डिग्री गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। तेज बारिश के बाद देर तक होती रही बूंदाबांदी शाम 5:45 बजे अचानक अंधेरा छाने लगा। इसके बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं। शाम 6 बजे बारिश शुरू हुई। करीब 6:40 बजे मूसलाधार बारिश हुई, जिसके बाद लगभग 25 मिनट तक रिमझिम बारिश होती रही। शहर में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जबकि ग्रामीण इलाकों में हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक बताई गई। सुबह अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बारिश के बाद इसमें 5 डिग्री की गिरावट आई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 82 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। इसका असर संभल शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दिखाई दिया। असमोली क्षेत्र में भी 15 से 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। कुछ इलाकों में बारिश, कहीं सिर्फ चलीं ठंडी हवाएं गंगा किनारे स्थित तहसील गुन्नौर के इलाकों में ठंडी हवाएं चलीं, लेकिन बारिश नहीं हुई। जिला मुख्यालय बहजोई और चंदौसी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शाम करीब 7:30 बजे रिमझिम बारिश शुरू हुई। स्थानीय निवासी हीरालाल भगतजी के मुताबिक, संभल में करीब 40 मिनट तक अच्छी बारिश हुई। इससे मौसम बदल गया। वहीं, अकील अहमद ने बताया कि बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर के प्रमुख चौराहों पर जलभराव बारिश के बाद यशोदा चौराहा, शंकर कॉलेज चौराहा, जिला अस्पताल, चंदौसी चौराहा और रोडवेज बस अड्डे सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। शुक्रवार और रविवार को हुई बेमौसम बारिश के बाद नगर पालिका परिषद के जलनिकासी संबंधी दावों पर सवाल उठे हैं। खेतों में भी पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। सामान्य से 97% अधिक बारिश दर्ज इस साल संभल जिले में सामान्य से 97 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 30 सितंबर तक जिले में 1,294.9 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इस अवधि में 658.4 मिलीमीटर बारिश का अनुमान था। अधिक बारिश से धान, बाजरा, गन्ना और उड़द की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User