बैंक घोटाले में 9 महीने से फरार सगे भाई गिरफ्तार:गोंडा में यूपी कोऑपरेटिव बैंक में 21.47 लाख रुपये के घोटाले के थे आरोपी

Oct 18, 2026 - 17:52
0
बैंक घोटाले में 9 महीने से फरार सगे भाई गिरफ्तार:गोंडा में यूपी कोऑपरेटिव बैंक में 21.47 लाख रुपये के घोटाले के थे आरोपी
गोंडा के यूपी कोऑपरेटिव बैंक की बड़गांव शाखा में 21.47 लाख रुपये के घोटाले के आरोप में 9 महीने से फरार चल रहे दो सगे भाइयों को नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम 5 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों जय प्रताप सिंह और राज प्रताप सिंह को गोंडा न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों की गिरफ्तारी के लिए नगर कोतवाली पुलिस गोंडा, लखनऊ समेत कई जिलों में लगातार छापेमारी कर रही थी। इस मामले में तत्कालीन बैंक प्रबंधक और तत्कालीन कैशियर समेत कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि कई अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। दरअसल, 12 जनवरी 2026 को यूपी कोऑपरेटिव बैंक की बड़गांव शाखा के शाखा प्रबंधक भुवन चंद्र सती ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन कुमार पाल, अजय कुमार, तत्कालीन प्रबंधक सुशील गौतम, तत्कालीन सहायक कैशियर पवन कुमार समेत 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया गया था कि इन लोगों ने ऋण वितरण के नाम पर फर्जीवाड़ा कर 21.47 लाख रुपये का घोटाला किया। बैंक की ऋण वितरण नीति और भारतीय रिजर्व बैंक व नाबार्ड द्वारा निर्धारित नियमों का भी उल्लंघन किया गया। यह भी आरोप था कि आरोपियों ने खाताधारकों के साथ मिलकर एक गिरोह बनाया और 205 खाताधारकों के ऋण व बचत खातों के साथ-साथ पांच आंतरिक खातों से कुल 21.47 लाख रुपये का घोटाला किया। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर गोंडा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में कई आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। गोंडा से लेकर लखनऊ तक लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User