महराजगंज के दुर्गा पंडाल में प्रतिमा स्थापित:108 मुख भुजाओं वाली प्रतिमा स्थापित, दर्शन करने पहुंचे दूर-दराज के श्रद्धालु
महराजगंज में पनियरा के खुटहा बाजार चौराहे पर 108 मुख और 108 भुजाओं वाली मां शेरावाली की प्रतिमा का पंडाल सजाया गया है। यहां पिछले 12 वर्षों से मां की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। प्रतिमा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पुजारी महेंद्र मद्धेशिया के अनुसार, प्रतिमा को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट रही है। श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। इस दौरान जनहित किसान पार्टी के जिला महामंत्री धर्मराज चौरसिया भी पहुंचे। प्रतिमा स्थापना में समिति के अध्यक्ष सन्नी कसौधन के साथ मंजीत मद्धेशिया, विक्की मद्धेशिया, अंकित कसौधन और धर्मेंद्र कन्नौजिया की भूमिका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)