बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुली बैंक:28 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेगा; ग्राहकों को राहत देने के लिए सार्वजनिक की शाखाएं

Sep 27, 2026 - 10:59
0
बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुली बैंक:28 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेगा; ग्राहकों को राहत देने के लिए सार्वजनिक की शाखाएं
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल से पहले आज रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और वित्त मंत्रालय के निर्देश पर 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में सामान्य कार्यदिवस की तरह कामकाज होगा। इसका मकसद ग्राहकों को लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से होने वाली परेशानी से राहत देना है। बैंक प्रबंधन की ओर से शाखाओं, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को खोलने की व्यवस्था की गई है, ताकि ग्राहक नकदी निकासी और जरूरी वित्तीय लेनदेन निपटा सकें। 5 दिन बैंकिंग समेत इन मांगों को लेकर हड़ताल बैंक कर्मचारी और अधिकारी लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि सभी शनिवार को अवकाश घोषित किया जाए। इसके अलावा परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना की विसंगतियां दूर करने, खाली पदों पर भर्ती और पुरानी पेंशन बहाली समेत सेवा संबंधी मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। हड़ताल में राष्ट्रीयकृत बैंकों के साथ बड़ौदा यूपी बैंक के ग्रामीण बैंक कर्मचारी और जिला सहकारी बैंकों के कर्मचारी-अधिकारी भी शामिल होंगे। 500 से अधिक शाखाओं में बंद रहेगा कामकाज 28, 29 और 30 सितंबर को प्रयागराज जिले की 500 से अधिक बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहने की आशंका है। इस दौरान काउंटर से नकदी लेनदेन, चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट बनवाने और पासबुक प्रिंटिंग जैसी सेवाएं प्रभावित रहेंगी। लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम में नकदी की किल्लत होने की भी आशंका है। हालांकि, बैंक प्रबंधन ने एटीएम में पर्याप्त नकदी उपलब्ध कराने की तैयारी का दावा किया है। आज निपटा लें नकदी और चेक से जुड़े काम बैंक ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे रविवार को ही शाखाओं में पहुंचकर नकदी निकासी, चेक जमा करने और ड्राफ्ट से जुड़े जरूरी काम निपटा लें। हड़ताल के दौरान यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहने की उम्मीद है। हालांकि, इन माध्यमों से जुड़े लेनदेन में बैंकिंग नेटवर्क या तकनीकी कारणों से परेशानी हो सकती है। केंद्र सरकार ने भी हड़ताल को देखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के सितंबर महीने के वेतन और पेंशन का भुगतान 25 सितंबर तक कराने की व्यवस्था की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User