मुरादाबाद में बारिश से मौसम ठंडा हुआ:तापमान गिरा, दिनभर छाए रहेंगे बादल और बारिश के आसार
मुरादाबाद में रविवार को मौसम फिर से बदल गया। सुबह से आसमान में घने बादल छाए हैं। रुक-रुक हवा बह रही है। हल्की बौछारें पड़ रही हैं। इससे ठंड का एहसास हो रहा है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। आज का अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। सुबह नमी 92 से 94 फीसदी तक दर्ज की गई। पूर्व दिशा से करीब 11 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। बादलों और बारिश के कारण दिन में धूप नहीं निकली। इससे सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम सामान्य दिनों की तुलना में काफी ठंडा महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। बारिश का दौर जारी रहा तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)