बैंक मैनेजर ने हाईवे पर खुद को गोली मारी, मौत:पिछले साल मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना में बेहतर काम के लिए मिला था सम्मान

Sep 26, 2026 - 08:14
0
बैंक मैनेजर ने हाईवे पर खुद को गोली मारी, मौत:पिछले साल मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना में बेहतर काम के लिए मिला था सम्मान
जौनपुर में यूनियन बैंक की सरायपंडरी शाखा के मैनेजर दुर्गेश श्रीवास्तव (लगभग 10:30 बजे) ने गुरुवार रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना जौनपुर-बक्शा नेशनल हाईवे-731 पर द्वारिका होटल के सामने हुई। दुर्गेश लखनऊ के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, दुर्गेश गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे बैंक से निकले थे। उन्होंने एक सहकर्मी से बैंक बंद करने के लिए कहा था। शाम करीब 6:30 बजे उन्होंने फोन कर बैंक बंद करने की जानकारी भी ली थी। बैंक से निकलने के बाद दुर्गेश को हाईवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते देखा गया था। इसके कुछ घंटे बाद द्वारिका होटल के सामने उन्होंने खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अच्छे मैनेजर के तौर पर थी पहचान एलडीएम कुमार हर्षमान ने बताया कि दुर्गेश अच्छे मैनेजर थे। पिछले साल उन्हें मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित भी किया गया था। उनकी आत्महत्या की खबर से बैंक के अधिकारी और कर्मचारी हैरान हैं। दुर्गेश की मौत के बाद शुक्रवार को सरायपंडरी बैंक शाखा का कामकाज आसपास की शाखाओं के कर्मचारियों ने संभाला। जनरेटर खराब, दोपहर बाद शुरू हुआ लेनदेन यूबीआई महराजगंज के प्रबंधक अमित प्रकाश ने उप प्रबंधक शुभ्रा डे को, जबकि राजा बाजार के प्रबंधक राजवीर ने लिपिक प्रेरित को शाखा में भेजा। शुक्रवार को बैंक का जनरेटर खराब होने के कारण कामकाज प्रभावित रहा। दोपहर करीब 1 बजे के बाद ही बैंक में लेनदेन शुरू हो सका। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User