बैंक मित्रों ने उठाई मानदेय और सामाजिक सुरक्षा की मांग:अमरोहा में सीएम के नाम डीएम को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन

Oct 14, 2026 - 13:11
0
बैंक मित्रों ने उठाई मानदेय और सामाजिक सुरक्षा की मांग:अमरोहा में सीएम के नाम डीएम को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन
उत्तर प्रदेश बैंक मित्र यूनियन की अमरोहा जिला इकाई ने बुधवार सुबह 11 बजे जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 10 सूत्रीय मांग पत्र भेजा। बैंक मित्र 2011 से ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने जन-धन योजना में बड़े पैमाने पर खाते खोले, नोटबंदी और कोरोना काल में भी काम किया। इसके बावजूद उन्हें नियमित वेतन या तय मासिक मानदेय नहीं मिल रहा है। यूनियन ने कुशल श्रमिक जैसा सम्मानजनक मासिक मानदेय, पारदर्शी कमीशन व्यवस्था, जीवन-दुर्घटना बीमा, कैशलेस चिकित्सा और पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा की मांग की है। सेटलमेंट अकाउंट चलाने का अधिकार, शिकायत निपटारे की व्यवस्था और बिना प्रक्रिया आईडी बंद करने पर रोक भी इनकी मांगों में है। जिला अध्यक्ष मुनीराम समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User