कासगंज में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक:जमीन अपने नाम कराने की कर रहा था मांग, पुलिस ने उतारा

Oct 14, 2026 - 13:11
0
कासगंज में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक:जमीन अपने नाम कराने की कर रहा था मांग, पुलिस ने उतारा
कासगंज के मामो गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में एक युवक करीब 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। युवक की पहचान मामो गांव निवासी छोटेलाल (28) के रूप में हुई है। वह अविवाहित है। परिजनों के मुताबिक, जमीन अपने नाम कराने की मांग को लेकर छोटेलाल टावर पर चढ़ गया था। उस समय वह नशे में था। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। काफी देर की कोशिश के बाद पुलिस उसे नीचे उतारने में सफल रही। इसके बाद जरूरी हिदायत देकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, स्थिति सामान्य रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User