बैंकों में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का रोष:बोनस की मांग को लेकर वित्त मंत्रालय को पत्र भेजेगा संगठन

Oct 07, 2026 - 09:35
0
बैंकों में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का रोष:बोनस की मांग को लेकर वित्त मंत्रालय को पत्र भेजेगा संगठन
उत्तर प्रदेश के विभिन्न बैंकों में 14-15 वर्षों से अल्प मानदेय पर कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को इस वर्ष दीपावली बोनस नहीं मिलने से निराशा और रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि त्योहार के समय मिलने वाला बोनस परिवार की जरूरतें पूरी करने में मदद करता है, लेकिन इस बार बोनस नहीं मिलने से उनके सामने दीपावली मनाने में आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। इस मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश बैंक वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन की बैठक मंगलवार को सूरजकुंड स्थित नागबाबा ट्रस्ट परिसर में हुई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से बैंकों में कार्यरत कर्मचारियों को दीपावली जैसे पर्व पर बोनस से वंचित करना निराशाजनक है। बैठक में तय किया गया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय और संबंधित बैंकों के उच्च प्रबंधन को पत्र भेजकर बोनस की मांग की जाएगी। संगठन के महामंत्री अनुज त्यागी ने कहा कि समय पर हक नहीं मिला तो संगठन आंदोलन तेज करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User