रूसी सेना में मिले अमरोहा के अक्षय:भारतीय दूतावास ने रूसी रक्षा मंत्रालय से छोड़ने को कहा, परिवार कर रहा वतन वापसी का इंतजार
अमरोहा के फतेहपुर छीतरा निवासी अक्षय कुमार रूसी सेना में शामिल मिले हैं। उनकी रिहाई के लिए भारतीय दूतावास ने रूसी रक्षा मंत्रालय से मामला उठाया है। मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने परिवार को बताया कि अक्षय को रूसी सेना से जल्द मुक्त करने का अनुरोध किया गया है। हालांकि, अक्षय ने रूसी नागरिकता ले ली है और उनके पास रूसी पासपोर्ट भी है। अक्षय के भाई अमन ने दूतावास को ई-मेल भेजकर बताया था कि अक्षय 18 दिसंबर 2024 को रूस गए थे। वह रूसी सशस्त्र बलों के साथ एक साल के अनुबंध में शामिल हुए। उनकी तैनाती यूक्रेन बॉर्डर के पास एक क्षेत्र में है। अक्षय ने परिजनों से बातचीत में भारत लौटने की इच्छा जताई थी। दूतावास ने रूसी रक्षा मंत्रालय से उनकी रिहाई का अनुरोध किया है, पर रूसी नागरिक होने के कारण रूसी पक्ष ने इनकार कर दिया। इसके बावजूद दूतावास ने उनकी रिहाई के लिए दोबारा अनुरोध किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)