बाजना फायरिंग कांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:एक के पैर में लगी गोली, 5 अक्टूबर को हुई थी फायरिंग; दो तमंचे और कारतूस बरामद

Oct 16, 2026 - 12:35
0
बाजना फायरिंग कांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार:एक के पैर में लगी गोली, 5 अक्टूबर को हुई थी फायरिंग; दो तमंचे और कारतूस बरामद
मथुरा थाना हाईवे क्षेत्र के बाजना गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी कनक के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे आरोपी करन को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किये हैं। 5 अक्टूबर को जमीन के विवाद में हुई थी फायरिंग पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर को बाजना गांव में जमीन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई थी। इस मामले में दीपक की तहरीर पर थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी थी और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे। तड़के पुलिस ने की घेराबंदी शुक्रवार तड़के मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना हाईवे पुलिस टीम ने रोमेक्स इंटरनेशनल स्कूल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर दबिश दी। पुलिस ने कहा खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें कनक के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो तमंचे और कारतूस बरामद गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कनक (24) पुत्र कमल सिंह निवासी कोटा और करन (22) पुत्र भूरी सिंह निवासी बाटी, थाना जैत के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया कि घायल कनक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User