पडरौना में श्रीराम कथा:पंचम दिवस पर श्रीराम के आदर्शों का बखान, भक्तिमय हुआ कथा स्थल

Oct 16, 2026 - 12:35
0
पडरौना में श्रीराम कथा:पंचम दिवस पर श्रीराम के आदर्शों का बखान, भक्तिमय हुआ कथा स्थल
कुशीनगर के पडरौना में लक्ष्मीपुर-लमकन स्थित बकरी फार्म चौराहे पर आयोजित श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जय श्रीराम के जयकारों से कथा स्थल का वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता एनपी कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने वृंदावन धाम से पधारीं कथा वाचिका देवी कृष्णमोहिनी पांडेय और उनकी मंडली का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद आरती कर आशीर्वाद लिया। कथा के दौरान कथा वाचिका ने भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादित आचरण से जुड़े प्रसंग सुनाए। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य, त्याग और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हुए और भक्तिभाव से कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान अजय सिंह, बसपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव, तारकेश्वर गुप्ता, अंकित श्रीवास्तव, विनोद प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, शिवनारायण प्रसाद और हरेंद्र सिंह सहित संत-महात्मा व गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में ग्रामवासियों का सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User