बाल सेवा योजना का पैसा अब खाते में आएगा:आधार लिंक बैंक खाते में डीबीटी से भेजी जाएगी धनराशि, अभिभावक दो दिन में प्रक्रिया पूरी करें

Oct 05, 2026 - 10:35
0
बाल सेवा योजना का पैसा अब खाते में आएगा:आधार लिंक बैंक खाते में डीबीटी से भेजी जाएगी धनराशि, अभिभावक दो दिन में प्रक्रिया पूरी करें
अम्बेडकरनगर में बाल सेवा योजना कोविड एवं सामान्य के तहत लाभ पा रहे बच्चों के लिए जरूरी सूचना है। अब योजना की धनराशि सीधे लाभार्थी बच्चों के आधार लिंक बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके लिए लाभार्थी बच्चों के माता-पिता अथवा अभिभावकों को बैंक खाते से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करानी होगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे सभी बच्चों के नाम से बैंक खाता होना अनिवार्य है। बैंक खाते को बच्चे के आधार कार्ड से लिंक कराने के साथ ही एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) और डीबीटी की प्रक्रिया भी पूरी करानी होगी। विभाग ने लाभार्थियों के अभिभावकों को यह प्रक्रिया आगामी दो दिनों के भीतर पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बैंक खाते में आधार लिंक होने के बाद एनपीसीआई और डीबीटी की प्रक्रिया पूरी कराना भी जरूरी है। इसके बाद खाते से संबंधित विवरण विकास भवन स्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में जमा कराना होगा। विभाग इसी विवरण के आधार पर लाभार्थियों के बैंक खातों में योजना की धनराशि भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अभिभावकों से अपील की है कि निर्धारित समय के भीतर सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करा लें। खाते में किसी तरह की तकनीकी समस्या या डीबीटी संबंधी दिक्कत होने पर समय रहते उसका समाधान करा लें, ताकि योजना की धनराशि मिलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User