बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण:सीडीओ ने दो खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट पहनाकर किया सम्मानित

Oct 13, 2026 - 08:54
0
बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण:सीडीओ ने दो खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट पहनाकर किया सम्मानित
जिला बदायूं ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ गामिनी सिंघला ने ताइक्वांडो खिलाड़ी अक्षरा त्रिपाठी और कशिश दुबे को ब्लैक बेल्ट पहनाकर तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अन्य खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन किया गया। सीडीओ ने बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर जोर देते हुए आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए विशेष शिविर आयोजित करने की पहल की। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बालिकाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के साथ विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने में मदद करता है। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना और खेलों के माध्यम से उनका आत्मविश्वास बढ़ाना रहा। इस अवसर पर जिला बदायूं ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एवं कोच अजय पाल सिंह तथा उपसचिव डॉ. कृष्णा सिंह मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User