हिमालय की पहाड़ियों में विराजेंगी योद्धा रूप में मातारानी:AI से होगा ऑपरेशन सिंदूर का मंचन, बागेश्वरी देवी प्रांगण में बन रहा 80 फुट ऊंचा पंडाल

Oct 13, 2026 - 08:54
0
हिमालय की पहाड़ियों में विराजेंगी योद्धा रूप में मातारानी:AI से होगा ऑपरेशन सिंदूर का मंचन, बागेश्वरी देवी प्रांगण में बन रहा 80 फुट ऊंचा पंडाल
धर्म की नगरी काशी में मिनी बंगाल अब सजने लगा है। दुर्गापूजा पंडालों में अंतिम स्वरुप और रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में वाराणसी की प्रसिद्ध बागेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में सजने वाले दुर्गा पंडाल को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस वर्ष इस पंडाल में मातारानी योद्धा के रूप में (सुपर वीमेन) दर्शन देंगी। हिमालय की पहाड़ियों की तर्ज पर बन रहे इस पंडाल पर ऑपरेशन सिंदूर का AI के माध्यम से दस मिनट का शो दिखाया जाएगा। इस पंडाल की सबसे खास बात यह है कि पंडाल की मूर्तियों को बंगाल से आये कारीगर पिछ्ले तीन महीने से पंडाल के अंदर ही बना रहे थे। जिसने अब मूर्त रूप ले लिया है। देखें पंडाल की तीन तस्वीरें… ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर बन रहा है पंडाल बागेश्वरी देवी पूजा समिति के सदस्य नव जायसवाल ने बताया - इस बार बागेश्वरी देवी पूजा पंडाल ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित होगा। पहलगाम में जो घटना हुई। उसे हमारे यहां बाहर की तरफ पंडाल पर AI वीडियो के माध्यम से दिखाया जाएगा। पहाड़ी का लुक पंडाल को दिया जा रहा है। इसपर ही यह शो षष्टी तिथि से चलाया जाएगा। इसमें हर समय ऑपरेशन सिंदूर की थीम चलती रहेगी। सभी मूर्तियां मानवी स्वरुप में नव ने बताया - इस बार हमने कोई भी मरूति ऐसी नहीं बनाई है जो ट्रेडिशनल हो। सभी को ऐसा रूप देने की कोशिश की गयी है जो लोगों को कनेक्ट कर सके। साथ ही मां दुर्गा को भी इस वर्ष योद्धा के रूप में दिखाया जा रहा है। मूर्ति उनकी 14 फुट की है और खड़ी मुद्रा में है। उनका स्वरुप ऐसा कभी किसी ने नहीं देखा होगा जैसा स्वरुप यहां बनाया जा रहा है। तीन महीने से चल रहा काम नव ने बताया - इस वर्ष मां की मूर्ति हमारे पंडाल में ही बंगाल के कारीगर एक महीने से बना रहे हैं। वहीं पंडाल पिछले तीन महीने से बनाया जा रहा है। जिसमें बंगाल के 50 से अधिक कारीगर लगे हुए हैं। वहीं मूर्ति बनाने वाले कारीगर भी बंगाल से बुलाये गए हैं। जो दिन रात मूर्तियों को अंतिम स्वरुप देने में लगे हुए हैं। मां की मूर्ति कम्प्लीट हो गयी है। बाकियों पर काम चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User