बांदा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर लगा आरोप, पिता ने थाने में शिकायत की
बांदा जनपद के बदौसा थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता ने रविवार की शाम को बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पिता के मुताबिक, घटना 8 अक्टूबर की दोपहर की है। उस समय वह अपनी पत्नी के साथ मैहर देवी की पैदल यात्रा पर गए थे। घर लौटने पर बच्ची ने अपनी मां को रोते हुए घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, बच्ची बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा है। उसके पिता ने आरोप लगाया कि 8 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे विद्यालय के शिक्षक ने बच्ची को पानी लाने के बहाने कार्यालय कक्ष में ले गए। आरोप है कि वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। पिता ने तहरीर में बताया कि वह 6 अक्टूबर को अपनी पत्नी के साथ मैहर देवी की पैदल यात्रा पर गए थे। इस दौरान बच्ची घर पर अपनी दादी और बड़ी मां के साथ थी। यात्रा के दौरान बच्ची अपनी बड़ी मां के माध्यम से पिता से बार-बार फोन पर बात करने की बात कह रही थी, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। तहरीर के मुताबिक, 10 अक्टूबर को दंपती घर लौटे तो बच्ची ने अपनी मां को रोते हुए घटना के बारे में बताया। जानकारी होने के बाद पिता 11 अक्टूबर को बच्ची के साथ बदौसा थाने पहुंचे और शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज करने तथा कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि शाम को मामले में तहरीर मिली थी। इसमें एक बच्ची के साथ गलत काम किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)