एडीजी ने मां चण्डिका देवी धाम में सुरक्षा जांची:प्रयागराज जोन के ज्योति नारायण ने एसपी के साथ नवरात्रि पर व्यवस्थाएं देखीं, निर्देश दिए

Oct 11, 2026 - 21:26
0
एडीजी ने मां चण्डिका देवी धाम में सुरक्षा जांची:प्रयागराज जोन के ज्योति नारायण ने एसपी के साथ नवरात्रि पर व्यवस्थाएं देखीं, निर्देश दिए
शारदीय नवरात्रि के दौरान प्रयागराज जोन के एडीजी ज्योति नारायण ने प्रतापगढ़ के मां चण्डिका देवी धाम का दौरा किया। रविवार रात करीब 8 बजे वे एसपी दीपक भूकर के साथ अंतू थाना क्षेत्र स्थित मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। इसके बाद एडीजी ने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। एडीजी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आवाजाही और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सबसे जरूरी है। एडीजी ज्योति नारायण ने पुलिस अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात जवानों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी से काम करने को कहा। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीजी ने सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सावधान रहने को भी कहा। पुलिस प्रशासन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दे रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User