बांदा में बाइक की टक्कर से युवक की मौत:बाल कटवाकर लौट रहा था, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Oct 09, 2026 - 13:36
0
बांदा में बाइक की टक्कर से युवक की मौत:बाल कटवाकर लौट रहा था, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
बांदा जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र के मछरिया डेरा भरहेता में गुरुवार शाम सामने से आ रही बाइक की टक्कर से घायल युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से बांदा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां देर रात करीब 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी सचिन (20) पुत्र रामदीन उर्फ बच्चा के रूप में हुई है। वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। परिजनों के अनुसार, सचिन गुरुवार शाम करीब पांच बजे बाल कटवाने के लिए नाई की दुकान गया था। बाल कटवाने के बाद वह वहां से निकला था। इसी दौरान घर से करीब दो किलोमीटर दूर सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय वह अकेला था। बताया गया कि उसने हेलमेट लगा रखा था। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया हादसे के बाद परिजन घायल सचिन को जसपुरा सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान देर रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जवान बेटे को खोने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सचिन चार भाइयों में एक था। उसकी मौत के बाद परिवार में अब तीन भाई और एक बहन हैं। सचिन बीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहा था। उसकी मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User