अखिलेश यादव आज देवरिया पहुंचेंगे:पूर्व विधायक सुरेश यादव को देंगे श्रद्धांजलि, परिवार से करेंगे मुलाकात

Oct 09, 2026 - 13:36
0
अखिलेश यादव आज देवरिया पहुंचेंगे:पूर्व विधायक सुरेश यादव को देंगे श्रद्धांजलि, परिवार से करेंगे मुलाकात
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज देवरिया आ रहे हैं। वह सलेमपुर के दिवंगत पूर्व विधायक सुरेश यादव के घर पहुंचेंगे। यहां दिवंगत विधायक सुरेश यादव को श्रद्धांजलि देंगे और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। लार के रक्शा गांव स्थित दर्शन सिंह यादव इंटर कॉलेज परिसर में अखिलेश के हेलीकॉप्टर को उतरने के लिए हेलीपैड बनाया गया है। अखिलेश का हेलीकॉप्टर दोपहर 1:45 बजे हेलीपैड पर उतरेगा। अखिलेश के दौरे को लेकर स्थानीय सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए दर्शन सिंह यादव इंटर कॉलेज परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User