बांदा में बाइक सवार बेटे की मौत, मां घायल:हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, श्राद्ध में जा रहे थे मां-बेटा
बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर 3 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गईं। हादसा छापर गांव के पास हुआ। फतेहपुर जिले के गाजीपुर गढ़ी गांव निवासी अमित सिंह सेंगर (25) अपनी मां संगीता के साथ बाइक से तिंदवारी क्षेत्र के विछवाही गांव जा रहे थे। दोनों नाना शिवसेवक सिंह के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मां का इलाज जारी हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मां-बेटे को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद अमित को मृत घोषित कर दिया। संगीता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है। दो भाइयों में सबसे बड़े थे अमित अमित सिंह सेंगर अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस हादसे के कारणों और अज्ञात वाहन की पहचान को लेकर जांच कर रही है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें 'बहुत डिप्रेशन में हूं, अब जीना नहीं चाहता':गुरुग्राम से पिता बेटे को समझाते रहे; नोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड नोएडा में बिल्डिंग की 43 वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड करने वाले गुरुग्राम के संभव जैन (29) को लेकर कई खुलासे हुए हैं। संभव ने पिता विनय जैन को इंग्लिश और हिंदी में कई मैसेज भेजे थे। पढ़िए पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)