आगरा में कांशीराम आवास में मिला एक्सपायर दवाओं का जखीरा:धनौली में पकड़ी गई दवाओं के मामले से जुडे़ तार, औषधि विभाग करेगी जांच

Oct 05, 2026 - 17:09
0
आगरा में कांशीराम आवास में मिला एक्सपायर दवाओं का जखीरा:धनौली में पकड़ी गई दवाओं के मामले से जुडे़ तार, औषधि विभाग करेगी जांच
आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में काशीराम आवास के खंडहर और झाड़ियों से पुलिस ने एक्सपायरी दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद किया है। दवाएं जब्त कर ली गई हैं और औषधि विभाग की टीम जांच करेगी। धनौली में हाल में पकड़ी गई दवाओं से तार जुड़े होने की आशंका है। आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के हाथरस मार्ग स्थित काशीराम आवास के खंडहर और झाड़ियों में बड़ी मात्रा में दवाएं पड़ी हुई थीं। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पार्षद को दी। पार्षद ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो सभी दवाएं एक्सपायर थीं। पुलिस ने दवाओं को जब्त कर लिया है और औषधि विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंचेगी। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले के तार हाल ही में धनौली में जब्त की गई दवाओं और टेढ़ी बगिया में खाली मिले गोदाम से जुड़े हो सकते हैं। यह घटना आगरा में नकली और संदिग्ध दवाओं के कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच सामने आई है। इससे पहले भी कई मौकों पर शहर में बड़ी मात्रा में नकली और एक्सपायरी दवाएं जब्त की जा चुकी हैं। औषधि विभाग की लखनऊ मुख्यालय की टीम ने भी फव्वारा स्थित कई मेडिकल फर्मों पर छापा मारा था, जहां से सरकारी और संदिग्ध दवाएं बरामद हुई थीं। इस मामले में तीन मेडिकल स्टोर को सीज भी किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User