बांदा में गणेश विसर्जन के दौरान कार की टक्कर:युवती ने कार सवार युवकों को पीटा, भाई से भी मारपीट
बांदा में गणेश विसर्जन के दौरान अशोक लाट तिराहे पर कार की टक्कर को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में युवती कार सवार युवकों को थप्पड़ मारती नजर आ रही है, जबकि दूसरे में उसके भाई के साथ मारपीट होती दिख रही है। घटना कल की बताई जा रही है। कार की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद युवती अपने भाई के साथ पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान अशोक लाट तिराहे के पास कार सवार युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में युवती के भाई को हल्की चोट आई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि कार सवार युवकों ने युवती और उसके भाई के साथ गाली-गलौज की। इसके विरोध में युवती ने कार सवार युवकों को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर युवती के भाई ने कार का शीशा तोड़ दिया। भाई को बचाने की कोशिश करती दिखी युवती इसके बाद कार सवार युवकों ने युवती के भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में युवती अपने भाई को बचाने की कोशिश करती हुई नजर आ रही है। मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर जांच मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो और पीड़िता की शिकायत के आधार पर घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। डीएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल जा रही महिला को कार से टक्कर लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया। पीड़िता के शिकायत पत्र के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)