आजमगढ़ में लगा रोजगार मेला:2023 अभ्यर्थियों को किया गया शॉर्ट लिस्ट, 32 कंपनियों ने की सहभागिता
आजमगढ़ जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज, अंबारी में शुक्रवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थ, फूड और कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों की 32 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।
रोजगार मेले में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 4,423 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, कौशल और साक्षात्कार के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। इसमें 2,023 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को चयन प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं से उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के साथ ही अपने कौशल को लगातार विकसित करने का आह्वान किया। मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को रोजगार के उपलब्ध अवसरों और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। अपनी योग्यता और रुचि के अनुरूप रोजगार के अवसर पाने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं को रोजगार दिलाना मकसद
कार्यक्रम में उपस्थित सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति ने बताया कि लगातार जिले में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिससे कि जिले के युवाओं को रोजगार दिलाया जा सके। इस अवसर पर सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति, जिला सेवायोजन अधिकारी राहुल गौड़, राजेश कुमार यादव, जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप सिंह समेत सेवायोजन कार्यालय के अवधेश कुमार, शैलेश यादव, सुशील कुमार राय, सुधांशु सिंह, राज नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)