बांदा में IG​​RS की खराब रैंकिंग पर डीएम नाराज:36 अधिकारियों को 2-3 दिन में सुधार के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Oct 14, 2026 - 17:49
0
बांदा में IG​​RS की खराब रैंकिंग पर डीएम नाराज:36 अधिकारियों को 2-3 दिन में सुधार के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
बांदा में जनशिकायतों के निस्तारण में खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी अमित आसेरी ने नाराजगी जताई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस (IGRS) समीक्षा बैठक में 36 अधिकारियों और संबंधित विभागों की रैंकिंग खराब मिलने पर डीएम ने अगले दो से तीन दिनों में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या संवेदनहीनता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता से बात कर करें समस्या का समाधान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस पर मिलने वाली शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण किया जाए। शिकायत पर कार्रवाई से पहले संबंधित व्यक्ति से बातचीत कर उसकी समस्या समझी जाए और नियमानुसार संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल कागजों पर शिकायत का निस्तारण दिखाना पर्याप्त नहीं है। प्राथमिकता समस्या का वास्तविक समाधान करने और शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने की होनी चाहिए। 75 प्रतिशत से अधिक प्रगति लाने के निर्देश जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आईजीआरएस की प्रगति की नियमित समीक्षा करने और अपनी रैंकिंग सुधारने को कहा। उन्होंने 75 प्रतिशत से अधिक प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आईजीआरएस शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी अधिकारी समयबद्धता और जवाबदेही के साथ शिकायतों का निस्तारण करें। अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश समीक्षा बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर भी डीएम ने सख्ती दिखाई। उन्होंने प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस को अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अनुपस्थिति का कारण बताते हुए स्पष्टीकरण और आख्या प्रस्तुत करने को कहा। डीएम ने दोहराया कि जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User