बांदा में रोडवेज बस ट्रक से टकराई, 8 यात्री घायल:महोबा से आ रही बस महादेव ढाबे के पास हादसे का शिकार
महोबा से बांदा आ रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस गुरुवार देर शाम मटौंध थाना क्षेत्र में महादेव ढाबे के पास आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। टक्कर के बाद यात्रियों में मची चीख-पुकार जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस महोबा से यात्रियों को लेकर बांदा आ रही थी। मटौंध थाना क्षेत्र में महादेव ढाबे के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई और ट्रक से जा टकराई। टक्कर लगते ही बस में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आठ घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया हादसे में मौदहा निवासी मनोज (45) और उनके पिता बालादीन (70), हमीरपुर के बंडवा निवासी बृजेश (35), छतरपुर निवासी महरून निशा (40), नरैनी निवासी क्रांति (28) और हमीरपुर निवासी कौशिल्या (20) समेत आठ यात्री घायल हुए। घटना की जानकारी मिलने पर मटौंध पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल बांदा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। ट्रक कब्जे में लेकर जांच शुरू पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)