बांदा में सात साल की बच्ची से यौन शोषण:दुकान से गुटखा लाने के बहाने बच्ची को बुलाया, आरोपी किशोर को पुलिस ने पकड़ा

Oct 13, 2026 - 18:13
0
बांदा में सात साल की बच्ची से यौन शोषण:दुकान से गुटखा लाने के बहाने बच्ची को बुलाया, आरोपी किशोर को पुलिस ने पकड़ा
बांदा जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है। आरोपी किशोर को बच्ची का रिश्तेदार बताया जा रहा है। बच्ची की मां की तहरीर पर 12 अक्टूबर को बिसंडा थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 13 अक्टूबर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोर को संरक्षण में लिया। शिकायत के अनुसार, करीब एक महीने पहले किशोर बच्ची को दुकान से गुटखा लाने के बहाने बुलाकर ले गया था। बच्ची की मां ने आरोप लगाया कि इसके बाद किशोर ने उसके साथ कई बार गलत काम किया। आरोप है कि करीब 10 दिन पहले भी किशोर बच्ची को अपने घर के अंदर ले गया था। बच्ची के रोने पर उसने उसे छोड़ दिया और किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 13 अक्टूबर को बिसंडा पुलिस ने बाल अपचारी को संरक्षण में लिया। इस मामले में क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने वीडियो बाइट के माध्यम से बाल अपचारी को संरक्षण में लिए जाने की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User