जनकल्याण शिविर में 14 दिव्यांगजनों को मिली ट्राईसाइकिल:विधायक ने बांटे आवास-शौचालय के प्रमाणपत्र, गिनाईं सरकारी योजनाएं

Oct 13, 2026 - 18:13
0
जनकल्याण शिविर में 14 दिव्यांगजनों को मिली ट्राईसाइकिल:विधायक ने बांटे आवास-शौचालय के प्रमाणपत्र, गिनाईं सरकारी योजनाएं
अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में मंगलवार को जनकल्याण शिविर लगा। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ वितरित किया। विधायक चंद्रभानु पासवान ने करीब 10 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना और 10 को मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रमाणपत्र दिए। 10 लाभार्थियों को शौचालय के प्रमाणपत्र भी मिले। शिविर में 14 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल बांटी गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इस लक्ष्य को पूरा करने में जनता का सहयोग महत्वपूर्ण है। सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। व्यापारी, किसान, छात्र-छात्राएं और जरूरतमंद लोग सरकार की प्राथमिकता में हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश और वर्तमान प्रदेश की स्थिति में काफी अंतर आया है। पहले प्रदेश में गुंडाराज का माहौल था, जबकि अब कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है। सरकार का उद्देश्य है कि पात्र व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिले। विधायक ने कहा कि पहले सरकारी योजनाओं का लाभ अक्सर प्रभावशाली और पहुंच रखने वाले लोगों तक सीमित रह जाता था, लेकिन वर्तमान सरकार में पात्रता के आधार पर लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास और शौचालय जैसी योजनाओं के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे धनराशि भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और लोग अपना आवास व शौचालय बेहतर तरीके से बनवा सकें।शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User