बापू स्नातकोत्तर में रक्तदान शिविर:पीपीगंज में युवाओं ने रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश

Oct 05, 2026 - 16:37
0
बापू स्नातकोत्तर में रक्तदान शिविर:पीपीगंज में युवाओं ने रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश
गोरखपुर के पीपीगंज में बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीपीगंज में सोमवार को रक्त केंद्र, नेहरू चिकित्सालय, बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मंजू मिश्रा ने की। शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ पीपीगंज नगर के नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में कृष्ण मुरारी मिश्र, प्रशांत सिंह, संजीदा खातून और सुकन्या सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देव नारायण पांडेय, डॉ. गौरव पांडेय, पंकज श्रीवास्तव, हर्षित पांडेय, मीनाक्षी मिश्रा, आभा पांडेय, अभिषेक कुमार और डॉ. दीपमाला यादव समेत शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजकों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User