बार काउंसिल चुनाव: अनुराग पांडेय 6688 वोट पाकर टॉप पर:53वें राउंड में 1704 मत गिने गए, प्रशांत अटल दूसरे और देवेंद्र मिश्रा तीसरे पर

Oct 09, 2026 - 18:51
0
बार काउंसिल चुनाव: अनुराग पांडेय 6688 वोट पाकर टॉप पर:53वें राउंड में 1704 मत गिने गए, प्रशांत अटल दूसरे और देवेंद्र मिश्रा तीसरे पर
प्रयागराज बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव की मतगणना में 9 अक्टूबर को 53वें एलिमिनेशन राउंड की प्रक्रिया पूरी हुई। इस राउंड में कुल 1704 मतों की गिनती की गई। इनमें 1514 वैध मत मिले, जबकि 190 मत एक्सपायर्ड यानी किसी प्रत्याशी को ट्रांसफर नहीं हो सके। इस राउंड में 1083 वैध मतों की गिनती पहले चरण में और 431 मतों की गिनती दूसरे चरण में हुई। मतगणना के बाद जारी सूची के अनुसार, कानपुर नगर के अनुराग पांडेय 6688 मत पाकर पहले स्थान पर बने हुए हैं। लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल 6341 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। प्रयागराज के देवेंद्र मिश्रा नगरहा 5863 मत पाकर तीसरे स्थान पर हैं। प्रयागराज के पंचू राम मौर्य 4875 मतों के साथ चौथे और बुलंदशहर के शिव किशोर गौर 4853 मतों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। प्रयागराज के अजय यादव 4620 मतों के साथ छठे स्थान पर हैं। गोंडा के अजय शंकर श्रीवास्तव 4216 मत पाकर सातवें, बरेली के शिरीष कुमार मेहरोत्रा 4058 मतों के साथ आठवें और लखनऊ के जानकी शरण पांडेय 3931 मतों के साथ नौवें स्थान पर हैं। प्रयागराज के अमरेंद्र नाथ सिंह 3838 मत पाकर दसवें स्थान पर हैं। प्रयागराज के अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में इमरान माबूद खान 3647 मतों के साथ 13वें, राकेश पाठक 3378 मतों के साथ 19वें, इमरान उल्लाह 3245 मतों के साथ 21वें और देवेश कुमार शुक्ला 2552 मतों के साथ 29वें स्थान पर हैं। वहीं, अशोक कुमार त्रिपाठी 2477 मत पाकर 32वें और अतुल कुमार द्विवेदी 2203 मतों के साथ 42वें स्थान पर हैं। सूची में कुल 65 प्रत्याशियों के मतों का विवरण दिया गया है। अंतिम तीन स्थानों पर फिरोजाबाद के नाहर सिंह यादव 1265 मतों के साथ 63वें, बाराबंकी के श्रवण सिंह 1230 मतों के साथ 64वें और प्रयागराज के इंद्र कुमार चतुर्वेदी 1224 मतों के साथ 65वें स्थान पर दर्ज हैं। 53वें राउंड की मतगणना के बाद अनुराग पांडेय और प्रशांत सिंह अटल के बीच 347 मतों का अंतर है। वहीं, तीसरे स्थान पर मौजूद देवेंद्र मिश्रा नगरहा भी शीर्ष दो प्रत्याशियों के पीछे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User