बाराबंकी में अधिवक्ताओं का सामूहिक अवकाश:गेट नंबर एक से वाहन प्रवेश रोकने पर नाराजगी, 6 अक्टूबर को प्रदर्शन
जनपद न्यायालय बाराबंकी में गेट नम्बर 1 से वाहनों की एंट्री पर पूर्ण रूप से विराम लगाने के जनपद न्यायाधीश के फैसले से नाराज जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी के अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी, महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, मंत्री प्रकाशन अमित सिंह सूर्यवंशी, पुस्तकालय अध्यक्ष रूबी सिंह सहित समस्त कार्यकारिणी ने 6 अक्टूबर को जनपद के अधिवक्ताओं से सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है। इस दौरान परिसर में गेट नम्बर 1 पर सुबह 10 बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सार्वजनिक अवकाश के निर्णय के बावजूद अदालती कार्यों में शामिल अधिवक्ताओं पर 500 रुपये जुर्माना लगाने का भी निर्णय लिया गया है। ज्ञात हो कि जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा गेट नम्बर 1 से वाहनों की एंट्री पर 4 अक्टूबर से रोक लगा रखी है। अब गेट नम्बर 1 से केवल न्यायाधीशों के वाहन और मुलजिमों को लाने वाली गाड़ी के अलावा परिसर में पानी सप्लाई वाले वाहन की ही एंट्री है। इस तुगलकी फरमान से न्यायालय के कर्मचारी और बीमार एवं वृद्ध अधिवक्ता प्रभावित हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)