बाराबंकी में अमरनाथ गुफा की तर्ज पर सजा दुर्गा पंडाल:22 साल से सज रहा माता रानी का दरबार, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
नवरात्र के दूसरे दिन बाराबंकी में मां दुर्गा की भक्ति का नजारा दिखा। आवास विकास कॉलोनी में अमरनाथ गुफा की तर्ज पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सजाया गया है। माता रानी के दर्शन को दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, शाम 7 बजे से ही भीड़ उमड़ने लगी। आवास विकास कॉलोनी में यह पंडाल पिछले 22 साल से लग रहा है। आयोजकों के अनुसार, पंडाल और झांकियां तैयार करने का काम नवरात्र से एक महीने पहले शुरू होता है। नौ दिनों के इस आयोजन में हर साल 70 से 80 हजार श्रद्धालु आते हैं। प्रतिमा का विसर्जन घाघरा घाट पर होता है। सेवादार महेंद्र पांडेय ने बताया कि इस बार पंडाल को नया रूप दिया गया है, जो पहले अमरनाथ गुफा जैसी बर्फ की सजावट से अलग है। यहां जलने वाली ज्योति हिमाचल प्रदेश के ज्वाला देवी मंदिर से लाई जाती है। श्रद्धालु प्रीति कश्यप ने बताया कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगता है और वह पांच साल से दर्शन करने आ रही हैं। बाराबंकी के बड़ी देवी मंदिर, लखपेड़ाबाग स्थित शिव मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालु पूजा कर रहे हैं। तस्वीरें देखिए
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)