लखनऊ में 10वीं की छात्रा ने सुसाइड किया:मां सब्जी लेने गई थी, छोटा भाई बाहर खेल रहा था; फंदे पर लटका मिला शव

Oct 12, 2026 - 22:12
0
लखनऊ में 10वीं की छात्रा ने सुसाइड किया:मां सब्जी लेने गई थी, छोटा भाई बाहर खेल रहा था; फंदे पर लटका मिला शव
लखनऊ में सोमवार शाम 10वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा का शव घर के अंदर पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना के समय छात्रा की मां बाजार गई थी। घर में पहुंचे छोटे भाई ने फंदे से लटके शव को देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के जौरिया गांव की है। जौरिया गांव निवासी अम्बरीश गोस्वामी की बेटी चाहत गोस्वामी (15) जालामऊ गांव स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा दस की छात्रा थी। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उसकी मां संजू सब्जी लेने रहीमाबाद बाजार गई थीं। वहीं, छोटा भाई विनायक घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद विनायक घर के अंदर पहुंचा तो बहन को पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका देख उसके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी मां को दी। घर पहुंची मां ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची रहीमाबाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्रा के पिता अम्बरीश गोस्वामी लुधियाना में काम करते हैं। परिवार में तीन बड़ी बेटियों का विवाह हो चुका है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User