बाराबंकी में हरित श्रद्धांजलि अभियान:टिकैत जयंती पर किसान जागृति दिवस मनाया, जिलेभर में पौधरोपण किया गया
बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से किसानों के हितों के लिए संघर्ष करने वाले बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती और किसान नेता मुकेश सिंह के जन्मदिन के अवसर पर 12 अगस्त से जिलेभर में चलाए जा रहे वृक्षारोपण ‘हरित श्रद्धांजलि अभियान’ का समापन किया गया। कार्यक्रम में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि अर्पित कर किसान जागृति दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में ‘बाबा महेंद्र सिंह टिकैत अमर रहें’ के नारे लगाए गए। जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवम वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यकर्ताओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके किसान हितों से जुड़े विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)