बाराबंकी में कांग्रेस ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला:SIR और मतदाता सूची के मुद्दे पर प्रदर्शन; इस्तीफे की मांग दोहराई

Sep 28, 2026 - 16:20
0
बाराबंकी में कांग्रेस ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला:SIR और मतदाता सूची के मुद्दे पर प्रदर्शन; इस्तीफे की मांग दोहराई
बाराबंकी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने बाराबंकी में धरना-प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2:30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता छाया चौराहे के पास उपायुक्त कार्यालय के बाहर जुटे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका और इस्तीफे की मांग की। यह प्रदर्शन SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस के देशव्यापी विरोध कार्यक्रम का हिस्सा बताया गया है। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची और SIR से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार अपनी आपत्तियां उठा रही है और आगे भी इन मुद्दों को लेकर आवाज उठाती रहेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बोले- स्थिति स्पष्ट करे आयोग धरने में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहसिन शांडिल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से पद से इस्तीफा देने की मांग की। मोहसिन शांडिल ने कहा कि कांग्रेस जिन मुद्दों को लेकर सवाल उठा रही है, उन पर चुनाव आयोग को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और आंदोलन को आगे भी जारी रखने की बात कही। देशभर में कांग्रेस कर रही विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने हाल के दिनों में कई राज्यों में प्रदर्शन किए हैं। पार्टी SIR की प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठा रही है तथा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User