चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:बहराइच में पीपल तिराहे से जुलूस निकालकर नारेबाजी, मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप

Sep 28, 2026 - 16:20
0
चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:बहराइच में पीपल तिराहे से जुलूस निकालकर नारेबाजी, मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप
बहराइच में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओं ने पीपल तिराहे स्थित कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकाला। उन्होंने नगर की सड़कों पर नारेबाजी करते हुए चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध जताया। जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सरकार के साथ मिलकर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समाज के लोगों के वोट जानबूझकर काट रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और मामले में कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग से मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग की। इस मौके पर राजेश तिवारी, जितेंद्र सिंह, शेख जकारिया समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर पुलिस भी तैनात थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User