बाराबंकी में खड़ी फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार में लगी आग, VIDEO:चाय पीने उतरे थे कार सवार, देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख
बाराबंकी के सतरिख नाका पर सोमवार सुबह 1.15 बजे एक फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार में अचानक आग लग गई। कार लखनऊ से बाराबंकी आ रही थी। हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित रहे, कोई घायल नहीं हुआ। यह कार मो. माज नासिर पुत्र आरिफ नासिर की थी (नंबर UP 25 CD 5445)। कार सवार लोग सतरिख नाका के पास चाय पीने के लिए नीचे उतरे थे। तभी अज्ञात कारणों से कार में आग लग गई। आग देखते ही देखते पूरी कार में फैल गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी। मौके पर मौजूद राजकुमार सिंह ने बताया कि उनके बगल में कार सवार लोग भी चाय पी रहे थे, तभी आग लगी। सुरक्षा के लिए सतरिख नाका पर कुछ देर रास्ता बदला गया। हालात सामान्य होने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने स्थिति संभाली। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)