बाराबंकी में महिला से ऑटो चालक ने की छेड़छाड़:विरोध करने पर माफी मांगी, फिर शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बाराबंकी के कोतवाली नगर इलाके में जैदपुर जा रही एक महिला से ऑटो चालक ने छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने पर चालक ने माफी मांगी। बाद में महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि वह दशहराबाग स्थित सम्राट समोसा के पास से ऑटो में बैठी थी। चालक उसे जैदपुर ले जाने के बजाय चौपुला नहर के पास ले गया और वहां उससे छेड़छाड़ की। महिला के विरोध और शोर मचाने पर चालक घबरा गया। उसने माफी मांगकर महिला को जैदपुर छोड़ा। जैदपुर पहुंचने पर महिला ने फिर विरोध किया तो चालक ऑटो लेकर भाग गया। डरी हुई महिला ने परिजनों को घटना बताई और कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)