लापता युवक का पानी भरे गड्ढे में मिला शव:सीतापुर में पुलिस को नहीं मिले शरीर पर चोट के निशान, शनिवार शाम 4 बजे से लापता था
सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे बने गहरे गड्ढे में रविवार सुबह 8:30 बजे पानी के अंदर 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम गौरा निवासी अमरेश पुत्र चेतराम के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक अमरेश शनिवार शाम करीब चार बजे से लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका था। रविवार को उसका शव पानी से भरे गड्ढे में मिलने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, अमरेश शनिवार शाम करीब चार बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी की, लेकिन अमरेश के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। रात तक तलाश जारी रहने के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। पुलिस कर रही मामले की जांच रविवार को सड़क किनारे स्थित गहरे गड्ढे में पानी के अंदर एक शव दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अमरेश के रूप में की। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। रामपुर मथुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। अमरेश की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)