बाराबंकी में महिला सशक्तीकरण संगोष्ठी आयोजित:रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया
बाराबंकी में गांधी जयंती सप्ताह के पांचवें दिन गांधी भवन में महिला सशक्तीकरण और गांधी जी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह वर्मा ने कहा कि महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में बराबरी का अधिकार और सम्मान दिए बिना मजबूत समाज का निर्माण संभव नहीं है। उन्होंने गांधी जी के विचारों को जीवन में उतारने की आवश्यकता पर जोर दिया। रंगोली प्रतियोगिता में सिटी इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, पायनियर मांटेसरी स्कूल, जमील उर रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज और ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल के करीब 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में पायनियर मांटेसरी हाई स्कूल की छात्राओं ने प्रथम, जमील उर रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज ने द्वितीय और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में सिटी इंटर कॉलेज की छात्राएं प्रथम रहीं। चित्रकला के जूनियर वर्ग में सृष्टि मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में शीला सिंह वर्मा, सरिता शर्मा और डॉ. आद्या शर्मा शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)