देवरिया में 3 घंटे रुक-रुककर बारिश:11 MM पानी बरसा, न्यू कॉलोनी-राघव नगर में जलभराव; तापमान 3 डिग्री गिरा
देवरिया में सोमवार दोपहर करीब दो बजे अचानक मौसम बदला और कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश रुक-रुककर करीब तीन घंटे तक जारी रही। मौसम विभाग ने जिले में 11 एमएम बारिश दर्ज की। बारिश के चलते तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जिससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। जिला मुख्यालय के न्यू कॉलोनी और राघव नगर में बारिश के बाद जलभराव हो गया। सड़कों और निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। बारिश रुकने के बाद भी कई जगह पानी निकलने में समय लगा। तापमान गिरा, फसलों को नुकसान का डर बारिश के बाद जिले का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रामीण इलाकों में धान और सब्जियों की फसल को नुकसान की आशंका है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी सूचना है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन घंटे तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। बिजली कड़कने के साथ बारिश की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। तस्वीरें देखिए
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)