बाराबंकी में नगर पालिका सफाईकर्मी का शव नाले में मिला:राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने राहगीरों ने देखा, पुलिस ने बाहर निकलवाया
बाराबंकी के नगर कोतवाली में बुधवार सुबह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 7:30 बजे शव दिखाई देने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की पहचान नगर पालिका परिषद नवाबगंज के सफाईकर्मी चंदन के रूप में की। सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी कोमल ने बताया कि चंदन मंगलवार शाम करीब 5 बजे से लापता था। उन्होंने बताया कि चंदन शराब पीने का आदी था। नशे में नाले में गिरने की आशंका पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में चंदन नाले में गिर गया होगा और डूबने से उसकी मौत हुई। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता था चंदन चंदन के परिवार में पत्नी कोमल और दो बेटियां हैं। शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)