बाराबंकी में फलाहारी दुकानों पर छापा, 6 नमूने लिए:3 दुकानदारों को नोटिस; कुट्टू, घी, बादाम समेत 6 चीजों की होगी जांच
नवरात्र और दशहरा के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाराबंकी के ग्रामीण इलाकों में छापा मारा। सोमवार शाम हुए अभियान में 9 दुकानों की जांच हुई। 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। गड़बड़ी पर तीन दुकानों को नोटिस मिले। इन नमूनों में कुट्टू का आटा, घी, बादाम, काजू, मूंगफली और साबूदाना शामिल हैं। ये नमूने फतेहपुर, नवाबगंज, सिरौली गौसपुर और हैदरगढ़ तहसील की विभिन्न दुकानों से लिए गए।
विनायक फूड्स, फिजा किराना स्टोर और वर्मा किराना स्टोर को नोटिस मिले। विभाग ने लोगों से पैकेट बंद फलाहारी सामान खरीदने से पहले एक्सपायरी डेट व निर्माता का पता जांचने को कहा। कुट्टू व सिंघाड़े के आटे की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दुकानदारों को दिए। विभाग ने चेतावनी दी कि गलत पते वाले उत्पादों की बिक्री न करें। जांच रिपोर्ट के आधार पर कारोबारियों पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होगी। अभियान त्योहारों तक चलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)