बाराबंकी में सांड़ की टक्कर से बाइक सवार घायल:देवीगंज-सुबेहा मार्ग पर हुआ हादसा, घर लौटते समय हुआ घायल; बाइक क्षतिग्रस्त
बाराबंकी जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र में देवीगंज-सुबेहा मार्ग पर भवानियापुर ग्राम पंचायत के पास गुरुवार देर रात एक हादसा हो गया। यहां सांड़ की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया और बाइक भी बुरी तरह टूट गई। सूपामऊ गांव के रहने वाले प्रभाकर तिवारी किसी काम से देवीगंज गए थे। देर रात वे अपनी बाइक से घर वापस लौट रहे थे। भवानियापुर के पास अचानक एक सांड़ सड़क पर आ गया। प्रभाकर की बाइक की सांड़ से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह टूट गई और प्रभाकर तिवारी को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों की मदद से घायल प्रभाकर को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर भीड़ जमा रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)